ताज़ा खबरपंजाब

अटारी बॉर्डर पर 7 करोड़ की हेरोइन बरामद , पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के जरिए फेंकी थी खेप

अमृतसर, 29 अक्तूबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास गांव के खेतों से हेरोइन की खेप बरामद हुई है। खेत में इस खेप को देखकर किसान ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सूचना दी। बीएसएफ ने खेप को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप ड्रोन से गिराई गई थी। घटना अमृतसर के अटारी के पास कक्कड़ गांव की है।

रात में किसान अपने खेतों में टहलने गया। इसी बीच उसकी नजर खेत में पड़े पीले और नीले रंग के टेप में लिपटे एक पैकेट पर पड़ी। किसान को शक हुआ तो उसने बीएसएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीएसएफ की टीम ने खेप को अपने कब्जे में ले लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button