ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में फहराया तिरंगा

पटियाला, 15 अगस्त (ब्यूरो) : आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पटियाला में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिरंगा फहराया और लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया।

CM भगवंत मान ने आजादी दिवस के मौके पर कहा कि आजादी पूरे देश के लिए बहुत मायने रखती है. उन्होंने कहा पंजाब ने आजादी दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया और उसके बाद हम आजादी बरकरार रखने के लिए हर दिन अपना योगदान दे रहे हैं। चाहे किसान की बात हो, चाहे युवा की बात हो।उन्होंने कहा कि आजादी का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने ऊधम सिंह, भगत सिंह के बलिदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हेल्थ, एजुकेशन, खेती, रोजगार को विशेष प्राथमिकता दे रही है। सेहत सेक्टर में 659 आम आदमी क्लीनिक उपलब्ध होंगे। वहीं, उन्होंने यह भी घोषणा की है कि खेडां वतन पंजाब के लिए दोबारा से आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हर साल 2200 पुलिस मुलाजिम भर्ती करने हैं। अगले चार साल का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य के जेलों में सजा काट रहे कैदियों में से अच्छा आचरण रखने वाले 45 कैदियों को रिहा करने का आदेश भी आज जारी करने वाले है। बीते दिनों ही रिहा होने वाले कैदियों की सूची जेल प्रशासन ने सीएम मान को सौंपी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button