ताज़ा खबरपंजाब

सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए दिन-रात चट्टान की तरह खड़ा हूं, किसी से डरने की जरूरत नहीं : बेरी

जालंधर, 21 नवंबर (कबीर सौंधी) : नवनियुक्त जिला कांग्रेस के शहरी प्रधान व पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी ने बतौर प्रधान वर्करों के नाम संदेश में कहा की कार्यकर्ता को सत्तारूढ़ पार्टी की धक्केशाही से डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। सत्तारूढ़ आप कि धक्के शाही किसी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी। कार्यकर्ता डटकर पार्टी और जनता का काम करें। कार्यकर्ता का बाल भी बांका नहीं होने दूंगा।

इसके अलावा बेरी ने कहा की जनता से जुड़े मसलों पर बोलना मेरी प्राथमिकता रहेगी बेरोजगारी, महंगाई, नशा तथा गैंगस्टर के विरुद्ध डटकर आवाज उठाऊंगा। प्रदेश सरकार के शासन में जो अमन कानून का हाल है उससे जनता भयभीत है। नशे का आलम यह है कि युवा नशे की गिरफ्त में आने के वाद बड़े अपराध करने में जुट जाते हैं।

जिसका खामियाजा युवाओं के मां-बाप और समाज को भुगतना पड़ रहा है उक्त सभी संवेदनशील मामलों पर जिला प्रधान होने के नाते डटकर आवाज उठाऊँगा, ताकि शहर को बेहतर कानून व्यवस्था मिल सके राजेंद्र बेरी ने अंत में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा शहर की जनता से कांग्रेस पार्टी का सहयोग करने की अपील भी की उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें । कांग्रेस पार्टी और वह सदा जनहित में कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button