ताज़ा खबरपंजाब

पंचवटी मंदिर, बस्ती गुजां के सामने बनीं दुकानों से सीलें गायब, FIR की तैयारी

नगर निगम ने सील की थीं दुकानें, अब सीलें टूट चुकीं

जालंधर 28 जुलाई (धर्मेन्द्र सौंधी) : वेस्ट विधानसभा हलके में अवैध निर्माण और सील किए अवैध निर्माणों की सीलों को तोडऩे का ट्रेंड चल पड़ा है। आपको कई इलाकों में ऐसे उदाहरण मिल जाएंगे जहां निगम टीम द्वारा लगाई गई सील के अगले दिन सील तोड़ दी गई। अब बस्ती गुजां पंचवटी मंदिर के सामने बनीं अवैध दुकानों को लीजिए। यहां दो तीन दिन पहले सीलें लगाई गई थीं लेकिन अब सीलें गायब हैं और दुकानों पर शटर लगे हुए हैं।

अब सवाल ये उठता है कि सीलें तोडऩे वालों पर निगम की टीम क्या एक्शन लेगी। इस बारे में एटीपी सिमरन पाल सिंह का कहना है कि इस बारे में जांच की जाएगी और अगर सचमुच में सीलें तोड़ी गईं हैं तो एफआईआर की सिफारिश की जाएगी। हर दुकान के मालिक से बात की जाएगी ताकि सच सामने आ सके। अब देखते हैं आने वाले दिनों में क्या होता है, एफआईआर या मामला ठंडे बस्ते में।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button