ताज़ा खबरपंजाब

दिल्ली के बाद अब पंजाब को लूट रहे केजरीवाल का दोहरा चेहरा बेनकाब : विजय सांपला

8 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट वाला शीश महल 58.83 करोड़ रुपये तक पहुंचा; 88 लाख के झूमर, 95 लाख के पर्दे और डेढ़ करोड़ की मॉड्यूलर रसोई ने खोली ‘आम आदमी’ की असलियत

जालंधर, 27 नवंबर (कबीर सौंधी) : दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए राष्ट्रीय राजधानी को लूटकर अपने लिए शीश महल बनाने वाले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का दोहरा चेहरा बेनकाब हो गया है। दिल्ली के बाद अब इसी तरह पंजाब को लूटा जा रहा है। ये शब्द भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने दिल्ली में केजरीवाल के पूर्व मुख्यमंत्री आवास को आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद सामने आई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहे।

विजय सांपला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे कि वह सरकारी बंगला नहीं लेंगे, वैगनआर कार में सफर करेंगे और वीआईपी संस्कृति खत्म करेंगे। लेकिन आज उनके शीश महल की तस्वीरें बता रही हैं कि आम आदमी की बात करने वाले नेता खुद कितनी ऐशो-आराम वाली जिंदगी के शौकीन हैं।

उन्होंने कहा कि 8 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट वाले इस प्रोजेक्ट की लागत 58.83 करोड़ रुपये तक पहुंचने का बोर्ड आवास के बाहर लगाया गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इसमें लगभग 1.5 करोड़ रुपये की मॉड्यूलर रसोई, 88 लाख रुपये तक के झूमर, 95 लाख रुपये के पर्दे, 6 लाख रुपये का जैकूजी, 10 लाख रुपये का सॉना और 14 लाख रुपये की ट्रेडमिल शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपये के सोफे, टीवी यूनिट और अन्य सजावटी सामान भी लगाए गए।

सांपला ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो 7.91 करोड़ रुपये के शुरुआती अनुमान से कई गुना अधिक थे। इसमें से 18.88 करोड़ रुपये महंगी और सजावटी वस्तुओं पर खर्च किए गए।

उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल दूसरों को ईमानदारी के प्रमाणपत्र बांटते थे, आज उनकी अपनी असलियत जनता के सामने है। पंजाब के लोग भी आम आदमी पार्टी के इस दोहरे चेहरे को पहचान चुके हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button