
नई दिल्ली, 18 नवंबर (ब्यूरो) : सिंगर जावेद अख्तर ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हाल ही में प्रकाशित हुई किताब ‘बिलॉन्गिग : अ जर्नी ऑफ लव’ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सोनिया गांधी का बहुत ही सम्मान करता हूं और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानता हूं। जावेद अख्तर ने यह बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी की किताब को पढ़ना शुरु किया है। आगे सिंगर ने कहा कि- ‘मैंने इसे पढ़ना शुरु किया है और मुझे यह काफी दिलचस्प लग रही है। यह बहुत ही अच्छी किताब है। इसकी लेखन शैली भी बहुत सिंपल है। इसे पढ़ना आसान है में इसे पढ़ पा रहा हूं लेकिन अभी पूरा नहीं किया है।
जावेद अख्तर से इस दौरान यह भी सवाल किया गया कि इस पर क्या फीचर फिल्म बनाई जानी चाहिए तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि- ‘मैंने अभी पूरी नही पढ़ी है तो कैसे बताऊं ये सिर्फ धार्मिक लोग ही कर सकते हैं कि बिना पढ़े किताब की इज्जत करें।
जावेद अख्तर ने सोनिया गांधी की तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि ‘मैंने अभी इसे पूरे नहीं पढ़ा है। मैं कांग्रेस का समर्थक नहीं हूं लेकिन सोनिया गांधी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है मैं उन्हें व्यक्तिगत रुप से जानता हूं और उनसे काफी प्रभावित हूं’।
बता दें कि जावेद अख्तर अक्सर अपने बयानों के चलते लाइमलाइट बटोरते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म के बारे में अच्छी बातें तो सुनी है लेकिन अभी यह फिल्म नहीं देखी है। सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्डिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी है। सोमवार को इस किताब का लॉन्च इवेंट भी रखा गया था जिसमें कई नेता शामिल हुए थे।



















