
जालंधर, 22 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बी-वॉक (कॉस्मेटोलॉजी) सेमेस्टर || की छात्राओं के लिए तनवीर यूनिसेक्स सैलून, मॉडल टाउन, जालंधर में एक औद्योगिक यात्रा का आयोजन किया गया, ताकि उन्हें व्यावसायिक हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा सके यह यात्रा हेयर कटिंग और स्टाइलिंग तकनीकों पर केंद्रित थी,

जिससे छात्राओं को अनुभवी सैलून विशेषज्ञों से सीधे देखने और सीखने का अवसर मिले इस इंडस्ट्रियल विज़िट के दौरान, छात्राओं को विभिन्न प्रोफैशनल हेयर कटिंग तकनीकों, सेक्शनिंग विधियों, ब्लो-ड्राइंग, हेयर स्टाइलिंग, फिनिशिंग तकनीकों और सैलून उपकरणों के उचित उपयोग से परिचित कराया गया सैलून विशेषज्ञों ने आजकल फैशन जगत में अपनाएं जाने वाले वर्तमान रुझानों और प्रोफेशनल तकनीक की भी जानकारी दी।

इस इंडस्ट्रियल विजिट ने जहां एक तरफ छात्राओं को मूल्यवान व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया और उन्हें सैलून सेवाओं में सटीकता, रचनात्मकता, स्वच्चद्रता, ग्राहक परामर्श और पेशेवर आचरण के महत्व को समझने में मदद की वहां दूसरी तरफ इसने कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान और उद्योग की व्यावहारिक आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटने में भी मदद की प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विजिट के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी इंडस्ट्रियल विजिट निरंतर होनी चाहिए ताकि बच्चों को फैशन जगत का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके उन्होंने कहा मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि यह इंडस्ट्रियल विजिट एक समृद्ध शिक्षाप्रद अनुभव रही होगी और इसने हेयर कटिंग और स्टाइलिंग में छात्राओं के आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल को निश्चित रूप से बढ़ाया होगा डॉ डींगरा ने इस विजिट के सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए फैशन मेकओवर विभाग की प्राध्यापिका मैडम मीनल संधू के प्रयासों की भरपूर सराहना की।










