ताज़ा खबरदिल्लीराजनीति

वोट चोरी के खिलाफ अभियान तेज करेगा INDIA गठबंधन, आज डिजिटल बैठक में बनेगी रणनीति

नई दिल्ली, 22 अक्तूबर (ब्यूरो) : विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता वोट चोरी के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए वीरवार शाम डिजिटल माध्यम से बैठक करने जा रहे है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

बैठक में वोट चोरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की भावी रूपरेखा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित INDIA गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। विपक्षी दल कथित वोट चोरी के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया था।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था। उस बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने कथित वोट चोरी के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने और इस मुद्दे पर लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button