ताज़ा खबरपंजाब

ड्रग एक्टिविस्ट हत्याकांड पर पुलिस विभाग में गिरी गाज SHO सस्पेंड, DSP पर एक्शन की सिफारिश

पंजाब, 15 अक्तूबर (ब्यूरो) : एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद बुलाया गया है। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए हैं।
किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सभी जिलों में बाजार भी बंद रखे गए हैं। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंद के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है। इस दौरान सिर्फ अस्पताल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाओं की छूट है।

इसी बीच मानसा के SSP वैभव चौधरी ने मानसा सिटी थाना-2 की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है। वहीं DSP हरजिंदर सिंह गिल के खिलाफ जांच के लिए DGP ऑफिस को सिफारिश कर दी गई है।

परविंदर झोटा का 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा के पिता भीम सिंह ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है।

आरोपी केमिस्ट की पत्नी को हिरासत में लिया
पंजाब बंद के व्यापक असर को देखते हुए AAP सरकार हरकत में आ गई है। मानसा में एसएचओ बेअंत कौर को सस्पेंड करने के बाद आरोपी केमिस्ट अश्विनी की पत्नी नीलम रानी को हिरासत में लिया गया है। उस पर आरोप है कि कत्ल के बाद उसने पति को भगाने में मदद की। मेडिकल स्टोर उसी के नाम पर चल रहा था।

लुधियाना में मलेरकोटला रोड पर किसानों ने किया जाम

पट्टी में कुल्ला चौक पर किसानों ने सरकार का पुतला जलाया

मानसा में परिवार से बातचीत करने पहुंचे DIG हरजीत सिंह

मानसा के डीसी तिकोनी चौक पर धरना-प्रदर्शन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button