ताज़ा खबरपंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों में यूनिवर्सिटी में प्राप्त किए श्रेष्ठ स्थान

जालंधर, 14 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक स्तर पर अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते हुए निरंतर बुलंदियों को चूमते ही रहते हैं, इसी श्रृंखला में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कीरत ने 8.16 सीजीपीए के साथ पन्द्रहवां, मान्या गुप्ता ने 8.12 सीजीपीए लेकर 21वां, रजत के आनंद ने 8.3 सीजीपीए लेकर उन्नतीसवां तथा कोमल ने 8.2 सीजीपीए लेकर बत्तीसवां स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वो और भी मेहनत करें तथा पहले 10 स्थानों पर आने का हर संभव प्रयास करें। विद्यार्थियों का निरंतर मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने पीजी डिपार्मेंट आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं डॉ पायल अरोड़ा के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि वे भविष्य में भी विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश देते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button