ताज़ा खबरपंजाब

HMV की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया

जालंधर, 11 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (सेमेस्टर-4) की छात्रा गुरअसीस कौर ने 9.07 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। यह सफलता छात्रा की मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण को दर्शाती है। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी।

उन्होंने फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीरू भारती शर्मा और समस्त फैकल्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button