ताज़ा खबरपंजाब

हड़ताल से हाल बेहाल, बोहड़़ वाला चौक में धार्मिक स्थल के बाहर लग गया कूड़े का ढेर

जालंधर, 22 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : इसे नगर निगम के प्रथम पंक्ति के पदाधिकारियों की गलती कहें या यूनियन की जिद्द जालंधर में कूड़ा लिफ्टिंग व सीवरेज सफाई को लेकर एक गुट ने हड़ताल की हुई है। इस हड़ताल की वजह से कई जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। अब तो कई धार्मिक स्थलों के आगे भी गंदगी ही गंदगी पड़ी है। वैसे कई लोगों को भी बहाना मिल गया है कि हड़ताल की वजह से जगह-जगह कूड़ा फेंका जा रहा है और बहाना हड़ताल का लगा दिया जाता है।

 अब बोहड़ वाला चौक तो आपने सुना होगा वहां गुरुद्वारा साहिब के बाहर कूड़े का ढेर लगा है। ढेर भी बिल्कुल बरगद के पेड़ के साथ है। बरगद का पेड़ भी धार्मिक रूप से महत्व रखता है। ऐसे में यहां कूड़़े का ढेर लगना इस बात का सूचक है कि शहर की किसी को नहीं फिक्र बस हड़ताल से हाल हो रहा बेहाल। अब इस धार्मिक स्थल में जो भी संगत आती होगा वो कूड़े के ढेर के पास से गुजरती होगा और असहज स्थिति का सामना संगत को करना पड़ रहा होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button