ताज़ा खबरदिल्ली

‘मैं भी कॉकरोच’ वायरल हुआ Cockroach Janta Party का Anthem Song

दिल्ली, 21 मई (ब्यूरो) : सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) नाम की ऑनलाइन राजनीतिक मुहिम तेजी से वायरल हो रही है। अब इस अभियान का एंथम सॉन्ग ‘मैं भी कॉकरोच’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसने युवाओं के बीच नई बहस छेड़ दी है।

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसकी क्लिप्स और रील्स तेजी से वायरल होने लगीं। कई यूजर्स इस गाने को “युवाओं की आवाज” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिस्टम के खिलाफ डिजिटल विरोध का नया तरीका मान रहे हैं।

वायरल हुआ ‘मैं भी कॉकरोच’ गाना

वायरल हो रहे एंथम सॉन्ग के बोल हैं —

 “हां मैं भी कॉकरोच, मैं भी कॉकरोच,

सिस्टम तेरी खराब, मेरी बदली न सोच…

कचरे से निकलेंगे अब बदलेंगे सोच…”

 

  • एक यूजर ने लिखा — “भाई को राज्यसभा पहुंचा के ही छोड़ोगे।”
  • दूसरे यूजर ने लिखा — “मैं भी कॉकरोच।”
  • वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया — “Outstanding!”

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत उस वक्त हुई जब सूर्यकान्त द्वारा बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 15 मई को सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान CJI ने कथित तौर पर कुछ युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की थी। इसी बयान के विरोध में सोशल मीडिया पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से डिजिटल अभियान शुरू हुआ, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी लॉन्च होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर 70 हजार से ज्यादा लोग इससे जुड़ गए। अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है और सोशल मीडिया पर पार्टी की लोकप्रियता लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस ऑनलाइन अभियान की शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने की है। अभिजीत महाराष्ट्र के पुणे से हैं और फिलहाल अमेरिका की बोस्टन विश्वविद्यालय में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यह विचार उन्हें अचानक आया, जब उन्होंने बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी सुनी। दीपके के मुताबिक आज का युवा खुद को पारंपरिक राजनीतिक दलों से जुड़ा हुआ महसूस नहीं करता और यही वजह है कि उन्होंने यह डिजिटल पहल शुरू की।

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना मैनिफेस्टो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पार्टी की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण
  • मीडिया और एंकर्स की जवाबदेही तय करना
  • रिटायरमेंट के बाद चीफ जस्टिस को राज्यसभा सीट न देना
  • दल बदलने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई
  • राजनीतिक व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि CJP फिलहाल भले एक ऑनलाइन कैंपेन हो, लेकिन यह युवाओं की नाराजगी और सिस्टम के प्रति असंतोष को दर्शा रहा है।

सोशल मीडिया पर इसकी लोकप्रियता यह भी दिखाती है कि नई पीढ़ी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी बात रखने की कोशिश कर रही है। फिलहाल ‘मैं भी कॉकरोच’ एंथम और CJP दोनों इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बने हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button