ताज़ा खबरपंजाब

HMV कॉलेजिएट स्कूल में स्पोर्ट्स ट्रायल 25 अप्रैल को

जालंधर, 21 अप्रैल (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल 25 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे हैं। यह ट्रायल सेशन 2025-26 के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि ट्रायल जिन गेम्स के लिए आयोजित किए जाएंगे उनमें एथलेटिक्स, बास्केटबाल,

क्रिकेट, जूडो, रेसलिंग, कबड्डी, हॉकी, कराटे, खो-खो, स्विमिंग, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग, फुटबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, ताइकवांडो आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि एचएमवी कॉलेजिएट स्कूल में खिलाडियों को मुफ्त बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को कनसेशन भी दिया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button