ताज़ा खबरपंजाब

HMV में कैमड्रा पर वर्कशाप

जालंधर, 12 मार्च (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के कैमिस्ट्री विभाग की आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की ओर से डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत कैमड्रा कैमिकल स्ट्रक्चर ड्रा करने के लिए साफ्टवेयर एप्लीकेशन पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की इंचार्ज तथा कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा ने कैमिस्ट्री की आधुनिक तकनीकों व साफ्टवेयर्स पर प्रकाश डाला।

कैमड्रा एक कैमिकल ड्राइंग साफ्टवेयर है जिसकी सहायता से नए कैमिकल स्ट्रक्चर, रिएक्शन तथा डायग्राम बनाए जाते हैं ताकि मुश्किल कैमिकल कंपाउंड की बनावट को समझा जा सके। श्रीमती दीपशिखा ने कहा कि वर्कशाप का उद्देश्य प्रतिभागियों को कैमड्रा से परिचित करवाना तथा थ्री डी विजुएलाइजेशन के माध्यम से उन्हें बेहतर तरीके से समझना था।

छात्राओं को हँड्स ऑन अनुभव दिया गया। वर्कशाप का संचालन विभाग के फैकल्टी सदस्यों डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. रजनीत कौर व सुश्री तनीषा द्वारा किया गया। इस वर्कशाप में कुल 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी का उद्देश्य सदैव ही छात्राओं को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देना रहा है जिससे छात्राएं अपने क्षेत्र में परिपक्व हो जाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button