ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का लुधियाना में निधन, शोक की लहर

लुधियाना, 11 मई (ब्यूरो) : पंजाब से दुखद खबर है। पंजाब के प्रसिद्ध कवि सुरजीत पातर का निधन हो गया है। वे 79 साल के थे। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से लुधियाना में हुई है। पातर की मौत की खबर से शोक की लहर है। केंद्र सरकार 2012 में उनको पद्मश्री से नवाज चुकी थी।

सुरजीत पातर ने किसान आंदोलन में किसानों के समर्थन में पद्मश्री लौटाने का ऐलान तक कर दिया था। आपको बता दें कि जालंधर के गांव पातर कलां में जन्मे सुरजीत पातर ने साहित्य के क्षेत्र में अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button