ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

जालंधर, 12 अप्रैल (कबीर सौंधी) : कमिश्नरेट पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। जानकारी देते हुए कहा कि कैश लोडिंग मशीन के मालिक दीपक शर्मा ने 10 तारीख को शिकायत की उन्हें एक ग्राहक का फोन आया जिसने लगभग 04 बजे हिताची एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की लेकिन विफल रहा उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले शर्मा को तीन दिन पहले ऐसी सूचना मिली थी पुलिस पार्टी और बैंक टीम को एटीएम की भौतिक जांच करने पर कैश निकालने वाली मशीन पर एक प्लास्टिक शीट मिली।

उन्होंने एक अनजान शख्स को भी बाहर संदिग्ध हालत में खड़ा देखा. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उक्त व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता हुआ पाया गया इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर 52 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 5 जालंधर में 380,420,454,511 आईपीसी दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि पाल पुत्र गुरमीत राम निवासी गांव हीरापुर थाना लांबड़ा जालंधर के रूप में हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button