ताज़ा खबरपंजाब

सत्ता घुम्मन मर्डर केस में 3 गिरफ्तार

जालंधर, 13 फरवरी (कबीर सौंधी) : ब‌र्ल्टन पार्क में हुए सत्ता घुम्मन के मर्डर केस में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उक्त आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस पार्टी कल से ही राजस्थान में डेरा लगाए बैठी थी जिन्हें अभी कुछ समय ही आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई।

 

पकड़े गए आरोपियों ने मुख्य आरोपी नीतीश उर्फ गुल्ली निवासी अमन नगर गुलाब देवी रोड, राहुल सभ्रवाल समेत एक अन्य आरोपी शामिल है। आरोपियों को ले जाने के लिए जालंधर से और फोर्स भेज दी गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि कर देंगे। गौर हो कि दो दिन पहले यानि शनिवार को अलसुबह मकसूदां मंडी में काम करने वाले सत्ता घुमण का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। यह कत्ल मंडी में चौकीदार को लेकर हुए विवाद के कारण किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button