ताज़ा खबरपंजाब

स्वर्गीय सांसद चौधरी के घर पहुंचे राजकुमार वेरका, पंजाब सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

जालंधर, 20 जनवरी (कबीर सौंधी) : दिवंगत सांसद चौधरी के घर आज भाजपा के नेता राजकुमार वेरका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौधरी परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर निशाने साधे। वेरका ने कहा कि जालंधर में एक कारोबारी के हवेली रेस्टोरेंट पर पंजाब सरकार की ओर से की गई अवैध कार्रवाई से कारोबारी समुदाय निराश है और यूपी पलायन करने की बाते सोच रहे हैं।

वेरका ने कहा कि एक अनुभवहीन मुख्यमंत्री पंजाब चला रहा है जो विफल है। वहीं मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर वेरका ने कहा कि सबसे बड़ी संख्या में अकाली नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। वेरका ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा है। मीडिया से बातचीत दौरान वेरका ने राहुल से कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी और अपने नेताओं को जोड़ने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गुरुओं के सिद्धांतों पर काम कर रही है और गुरुओं को सम्मान दे रही है। वेरका ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी की पठानकोट रैली पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं के साथ की गई बदसलूकी सामने आई है, ऐसे में कांग्रेस को अपनी पार्टी जोड़ने पर ज्यादा काम करना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button