ताज़ा खबरपंजाब

22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बठिंडा, 16 जनवरी (ब्यूरो) : रामा मंडी के समीप गांव गाटवाली में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात कुलदीप ने खेत के ट्यूबवैल वाले कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

इस युवक की मौत से गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह पढ़ाई कर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था, लेकिन बार-बार प्रयास करने के बावजूद पढ़ाई में पूरे बैंड प्राप्त करने में असफल रहा। जिसके चलते उसने देर रात खुदकुशी कर ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button