चंडीगढ़ताज़ा खबर

फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे के बाद MLA बलबीर सिंह बने नए स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़, 07 जनवरी (ब्यूरो) : पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले सुबह विवादित मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निजी कारणों से अपना त्यागपत्र सीएम को सौंपा था।

डॉ़ बलबीर सिंह को स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। पहले ये विभाग चेतन सिंह जौड़ामाजरा के पास था। पंजाब मंत्रिमंडल में हरजोत बैंस से जेल विभाग वापस ले लिया गया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button