ताज़ा खबरपंजाब

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में करवाचौथ का जश्न।

जालंधर 12 अक्टूबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में करवाचौथ के अवसर पर कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा विमेन एंपावरमेंट सैल के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टाफ सदस्यों और बाहरी लोगों को विभिन्न करवाचौथ विशेष पैकेज दिए गए जिसमें फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, मेहंदी जैसी सेवाएं नाममात्र की कीमतों पर प्रदान की गईं । डॉ मालती दिन की मुख्य अतिथि थीं । उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कॉस्मेटोलॉजी विभाग को सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

स्टाफ के कई सदस्यों के साथ-साथ बाहरी लोगों ने भी इन सेवाओं का लाभ उठाया। अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया जी, प्रबंधन के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्य डॉ. (प्रो.) पूजा पराशर ने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट और विमेन एंपावरमेंट सैल के प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती रेणु टंडन, श्रीमती कवलजीत कौर, श्रीमती दलजीत कौर, श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती शिखा पुरी, श्रीमती अकविंदर कौर श्रीमती अपेक्षा और सुश्री किरण इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button