ताज़ा खबरफिल्मी समाचार

शाहरुख खान के घर पहुंची NCB की टीम, एक्ट्रेस अनन्या पांडे को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई, 21 अक्तूबर (ब्यूरो) : क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद भी बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में वीरवार सुबह NCB के अधिकारी शाहरुख खान के घर मन्नत तलाशी लेने के लिए पहुंचे और घर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं NCB के अधिकारी ने शाहरुख खान के परिवार को एक नोटिस भी दिया है, जिसमें लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास कोई और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है तो वह उसे जमा करवा दें।

शाहरुख खान के घर के साथ-साथ एनसीबी की टीम अनन्या पांडे के घर की तलाशी लेने के लिए पहुंची। इसके साथ ही एनसीबी ने अनन्या को एक समन भी जारी किया है और पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। अनन्या को 2:00 बजे एनसीबी के समक्ष पेश होना है।

एनसीबी ने अनन्या पांडे के फोन को जब्त कर लिया है। दरअसल, एनसीबी के हाथ आर्यन खान और अनन्या की चैट लगी है। चैट्स में नशे को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button