ताज़ा खबरपंजाबसड़क दुघर्टना

जालंधर : कार और आटो की हुई जबरदस्त टक्कर, आटो चालक की लात टूटी, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर, 23 नवंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर में होटल डाउन टाउन के नजदीक एक होंडा सिटी कार और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतनी भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा सुबह साढ़े 8 बजे की करीब हुआ। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में ऑटो चालक की लात टूट गई, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं कार में सवार एक महिला को भी चोटे आई हैं।

 

दोनों वाहनों की हालत देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि हादसा कितना भयानक था। जानकारी के अनुसार, कार चालक नकोदर चौक की ओर से आ रहा था और आटो चालक भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) की ओर से। रॉन्ग साइड से आ रहे कार चालक ने आटो को टक्कर मार दी जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं कार सवार महिला को भी चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button