ताज़ा खबरपंजाब

20 दिन बाद कब्र से निकाली व्यक्ति की लाश, बहन ने जताया हत्या का शक

अमृतसर, 18 अगस्त (साहिल गुप्ता) : अजनाला के तहत आने वाले गांव तेड़ा कलां में करीब 20 दिन पहले मरे व्यक्ति की लाश को कब्र में से बाहर निकाला गया है। मृतक की पहचान सोनी मसीह पुत्र हमीद मसीह निवासी तेड़ा कलां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 27 जुलाई 2026 को सोनी मसीह की मौत हुई थी, जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा रीति-रिवाजों के अनुसार उसे दफना दिया गया था।

मामला तब सामने आया जब मृतक की बहन कोमल, जो गांव पक्खोके, डेरा बाबा नानक की रहने वाली बताई जा रही है, ने अपने भाई की मौत पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को बयान दिया। परिवार द्वारा मौत के कारणों की जांच की मांग की गई। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई, जिसके बाद कब्र से लाश बाहर निकालने की मंजूरी मिली। प्रशासन द्वारा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, तहसीलदार कार सिंह और मेडिकल ऑफिसर अजनाला की ड्यूटी लगाई गई।

इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्रिस्तान से लाश को बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि एक महिला द्वारा आवेदन कर मौत संबंधी शक और चोट लगने की बात कही गई है। इस संबंध में एसएचओ और डॉक्टर द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों संबंधी तथ्य सामने आएंगे। रिपोर्ट के आधार पर अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button