ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष बोला – बेटी की हत्या हुई है, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर (कबीर सौंधी) : जालंधर में एक कारोबारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह उसके पति को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जीटीबी नगर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त प्रिया छाबड़ा नामक महिला की शादी 17 साल पहले लवलीन छाबड़ा से हुई थी। वह जालंधर के फगवाड़ा गेट के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक प्रिया छाबड़ा का पति बिजली की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से प्रिया छाबड़ा के ऊपर काफी अत्याचार किए जा रहे थे, पति की तरफ से भी काफी मारपीट की जाती थी ।

प्रिया के घर वालों के मुताबिक उसकी बेटी पति के अत्याचारों से तंग थी। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उसे ससुरालवालों ने मारा है। मृतका अपने पीछे एक बेटा-बेटी छोड़ गई है। वही सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button