ताज़ा खबरपंजाब

नाका लगाकर लूटने वाले 4 फर्ज़ी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

जालंधर, 18 फरवरी (कबीर सौंधी) : जालंधर में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को लूटने वाले चार नकली पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने फर्जी पुलिस गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कर्णवीर सिंह करन, सरबजीत सिंह शेंटी, अमनपाल सिंह रिंकू और मनप्रीत सिंह उर्फ मंत्र सभी कोट बाबा दीप सिंह नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग रात में बाइक अकेले राहगीर को डरा धमकाकर लूटते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 फोन, 3 बाइक और दातर बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। अधिकारी ने कहाकि 14 जनवरी को रात पौने एक बजे राज कुमार शर्मा और उसका दोस्त मनप्रीत ने सूचना दी थी।

आरोपियों ने उन्हें देर रात को डरा धमकाकर 9660 और आईफोन छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में टीमें तैनात कर आरोपियों की तालाशा शुरू की। 9 फरवरी को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में से 2 आरोपी पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर देर रात लोगों को रोककर पूछताछ करना शुरू कर देते थे। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से एक वॉकीटॉकी बरामद किया गया। जहां एक आरोपी घटना स्थल से कुछ दूरी पर खड़ा हो जाता था और उक्त व्यक्ति वॉकीटॉकी के जरिए वाहन चालक से दस्तावेज ना मिलने को लेकर बात करते थे और लोगों से नगदी सहित अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कर्ण व अमनपाल थानेदार के जूते व पगड़ी बांधकर ऊपर से जैकेट पहन लेते थे और सरबजीत सादे कपड़े में होता था।

आरोपी पहले घूम फिर के चश्मे बेचते थे, लेकिन नशा करने लगे। नशे के लिए पैसे नहीं थे तो 2 महीने पहले गैंग बना लिया था। आरोपी मानते हैं कि उन्हें याद ही नहीं कि 2 महीने में वह कितने वारदात कर चुके हैं। पूछताछ में आरोपी मानते हैं कि वह दो महीने से वारदात कर रहे थे। एक बाइक भी लूटी थी। इतना ही नहीं, आरोपी दिन में एक मजदूर के घर गए और कहा-तुम रात में ट्रिपलिंग कर रहे थे। कैमरे में कैद हुए हैं तो तुम्हारी बाइक जब्त करने के नाम पर लेकर भाग गए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को लेकर उनकी टीम नशे के मामले में भी कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button