
जालंधर, 28 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : देवी सहाय एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्ती नौ, जालंधर में विद्यालय के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधान नरेश बुद्धिया ने किया। इस अवसर पर उपप्रधान विनोद दादा , प्रबंधक रमन बुद्धिया , समिति सदस्य सतीश दादा , राघव नरेश बुद्धिया तथा परवीन दादा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मौके पर पिछले वर्षों में विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्यो राजकुमार शर्मा , डी.के. जोशी तथा किरण अरोड़ा का विशेष रूप से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वतंत्र पठानिया जी ने समारोह की सफलता के लिए अपने समस्त स्टाफ, प्रधानाचार्यों संजय शर्मा , जगदीप कौर तथा एकता अरोड़ा का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति और इस भव्य समारोह की सफलता में सभी का सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्पण अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मोहिंदर सिंह भगत ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं विख्यात गायक हर्ष सकंदर की उपस्थिति रही।उन्होंने अपनी सुमधुर गायकी से समारोह में चार चाँद लगा दिए तथा उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वतंत्र पठानिया ने समारोह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानाचार्यों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के सहयोग, समर्पण और अथक परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह ने विद्यालय की 75 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति संकल्प को प्रभावशाली रूप से रेखांकित किया।










