ताज़ा खबरपंजाब

अमृतसर में 2 AK-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद, 3 आरोपी काबू

अमृतसर 10 सितंबर (साहिल गुप्ता) : कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने सीमा पार और अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा और उनके कब्जे से 2 आधुनिक एके-47 (AK-47) असॉल्ट राइफलें, 3 मैगजीन तथा 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी विदेश में बैठे एक हथियार तस्कर के सीधे संपर्क में थे। वे सीमा पार से आने वाले इन अवैध व घातक हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें पंजाब के विभिन्न आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने और सप्लाई चेन चलाने का काम कर रहे थे। इस संबंध में थाना छेहरटा (अमृतसर) में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी इस गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप पंजाब में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मंगवाई गई थी और इसमें कौन-कौन से स्थानीय व विदेशी हैंडलर शामिल हैं। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सीमा पार से संचालित अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button