चंडीगढ़ताज़ा खबर

विवादों में CM मान की विदेश यात्रा, विरोधियों ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 19 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान का जर्मनी दौरा विवादों में घिर गया है। विरोधियों ने आरोप लगाए हैं कि सी.एम. मान नशे की हालत में थे जिसके चलते उन्हें फ्लाइट से उतार दिया गया था। इस मामले को लेकर विरोधियों द्वारा उन पर निशाना साधा जा रहा है।  

इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया है। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ‘सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं।’

इसके साथ ही एक और ट्वीट कर उन्होंने कहा कि ‘हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन रिपोर्टों पर चुप्पी साधे हुए है जिसमें उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। अरविंद केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देने की जरूरत है। भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए।’

इसके साथ ही कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि क्या इस मामले में दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल सी.एम. मान एक्शन लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button