ताज़ा खबरपंजाब

सेंट्रल जेल में कैदियों में खूनी झड़प, एक का कटा अंगूठा

तरनतारन, 31 मई (ब्यूरो) : श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल कई बार विवादों में रह चुकी है। वहीं अब एक बार फिर से जेल में कैदियों के भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां दो कैदियों में खूनी झड़प हुई।मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आज दोपहर दो कैदियों में झड़प हुई। इस दौरान एक कैदी का अंगूठा कटने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में बंद कैदी सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी लोहारका कलां पति बारीयां की जिला अमृतसर के तलवरिंदर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गली बोहड़ी वाली तरनतारन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

जिस दौरान तलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार के साथ सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। इस हादसे में उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इस हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस झगड़े को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ माह पहले भी इसी जेल में गैंगवार हुई थी। जिसमें दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी। वहीं आज एक बार फिर से झगड़े होने के बाद सेंट्रल जेल सुर्खियों में आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button