ताज़ा खबरपंजाब

राहुल गांधी पहुंचे चौधरी संतोख सिंह के घर परिवारिक मेंबरों से किया दुख सांझा

जालंधर 14जनवरी (कबीर सौंधी) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी चौधरी संतोख सिंह के फुटबॉल चौक स्थित घर पहुंचे हैं। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग,चरनजीत सिंह चन्नी मौजूद है। राहुल गांधी चौधरी संतोख सिंह के बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी और उनकी पत्नी के साथ दुख सांझा कर रहे हैं।

इस दुख की घड़ी में कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हेनरी, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी,गुरजीत सिंह औजला, राणा गुरजीत सिंह, तेजिंदर बिट्ट, सुशील रिंकू, विधायक बावा हेनरी बावा, परगट सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, गुरप्रीत सिंह (बब्बू सिडाना), जोगिंदर पाल शर्मा समेत तमाम लीडरशिप ने कहा कि कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर गहरा दुःख हुआ है भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button