ताज़ा खबरपंजाब

मॉडल टाउन में हुआ ब्लास्ट, बच्चे सहित 3 घायल

लुधियाना, 05 अक्तूबर (ब्यूरो) : पंजाब के एक घर में ब्लास्ट हो गया। घटना लुधियाना की है। दरअसल, लुधियाना में देर शाम एक घर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक 4 साल के बच्चे सहित तीन घायल हो गए हैं। घायलों में दो घर में काम करने वाली महिलाएं शामिल हैं।

फिलहाल घायलों को लुधियाना के दीप अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना देर शाम लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित डी-ब्लॉक के एक घर में हुई। घर में चार साल का बच्चा भवन कालड़ा काम करने वाली दो महिलाओं के साथ मौजूद था।

मौके पर पहुंचे पुलिस

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि तुरंत ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बच्चे को दिल्ली में रेफर किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी घर पर जांच के लिए पहुंची है।

घायल भवन के पिता सन्नी कालड़ा ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें ब्लास्ट के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर पहुंची एसएचओ थाना मॉउल टाउन अवनीत कौर ने जानकारी दी कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। घर की जांच भी चल रही है, ब्लॉस्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button