ताज़ा खबरपंजाब

भ्रष्टाचार की दलदल में नगर निगम के अधिकारी और इंस्पेक्टर? कुंभकर्णी नींद सो रहा नगर निगम का एमटीपी

जालंधर, 12 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : महानगर में न अवैध निर्माणों का जाल कम हुआ है न ही अवैध निर्माण रुकने का नाम ले रहे है। ताजा मामला सेंट्रल विधानसभा हलके में बनाए जा रहे अवैध निर्माण का है। यह निर्माण हनुमान चौक के समीप जुआंखाना मार्केट में बन कर तैयार हो रहा है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को दिखाई नही दे रहा।सबसे बड़ी बात यह है कि इस अवैध निर्माण को बनाने में नगर निगम के नियमों को छिक्के पर टांग दिया गया है।यह निर्माण बिना एनओसी व निगम के दस्तावेजी परमिशन के बिना करवाया जा रहा हैं।

अवैध निर्माण करने वाले का दावा है कि उसकी नगर निगम में तगड़ी सैटिंग है। यहां जिक्रयोग यह है कि ऐसे ही अवैध निर्माण करने वाले सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहे हैं और कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपनी जेब भर रहे हैं अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर और अवैध निर्माण करने वालों पर पर क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button