चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पंजाब में अकाली दल से भाजपा का नहीं होगा गठबंधन

चंडीगढ़, 26 मार्च (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के गठबंधन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव पंजाब में अकेली लड़ने जा रही है। उक्त ऐलान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया के जरिए किया है।

सुनील जाखड़ ने वीडियो शेयर करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। ये फैसला पार्टी ने लोगों, वर्करों, लीडरों से बात करके लिया है। पंजाब की जवानी, व्यापारी, मजदूरों आदि के भविष्य के लिए उक्त फैसला लिया गया है। क्योंकि जो काम भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृत्तव में पंजाब के लिए किए है, वो किसी ने नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button