ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर के SPARKLE UNISEX सैलून में चल रहा था सैक्स रैकेट, पुलिस ने मारा छापा, लड़के-लड़कियां काबू

जालंधर, 24 जून (कबीर सौंधी) : जालंधर पुलिस की मिलीभगत से शहर के कई इलाकों में देह व्यापार का अड्डा चल रहा है। कहीं, मसाज पार्लर की आड़ में तो कहीं स्पा सैंटर में ये गंदे काम हो रहे हैं। मसाल पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा आम हो गया है। थाने की पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

आज जालंधर के अर्बन स्टेट फेस 2 में स्थित स्पार्कल स्पा सेंटर पर थाने की बजाए सीईआए स्टाफ ने छापा मारा। जहां आपत्तिजनक हालात में कई लड़के औऱ लड़कियां मिली हैं। सीआईए स्टाफ ने मौके से दो लड़कियों और तीन लड़के को गिरफ्तार किया है।

स्पा सैंटर में देह व्यापार का धंधा

सीआईएस स्टाफ के प्रभारी ने बताया कि एक शिकायत पर अर्बन एस्टेट के स्पार्कल स्पा सैंटर में छापा मारा। जहां लड़के औऱ लड़कियों को काबू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पा सैंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। शहर के पाश इलाके में सरेआम चल रहे देह व्यापार के धंधे से लोग परेशान थे।

यही नहीं, शहर के कई इलाके में स्पा सैंटर और मसाज पार्लर व यूनीसैक्स सैलून में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इसमें माडल टाउन, छोटी बारादरी, बस स्टैंड के पास, सूर्या एंक्लेव, रामामंडी बाजार, अर्बन एस्टेट समेत अन्य पाश इलाके में खुलेआम देहव्यापार का धंधा चल रह है, लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस कोई कार्ऱवाई नहीं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button