ताज़ा खबरदिल्लीपंजाबराजनीति

कांग्रेस से बीजेपी गए वरिष्ठ नेताओं की घर वापसी

दिल्ली/अमृतसर, 14 अक्तूबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब में नगर निगम चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद भाजपा में भगदड़ मच हई है। भाजपा के 6 बड़े नेताओं ने पार्टी से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। ये सभी 6 बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे, अब भाजपा छोड़ कांग्रेस में वापसी कर ली है।

लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को झटके लगने शुरू हो गए हैं। पंजाब सरकार ने निगम चुनाव की घोषणा की, तो भाजपा में घमासान शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 6 बड़े नेताओं ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन की है।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन ने घर वापसी कर ली हैं। जिससे भाजपा को जहां बड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस फिर से मजबूत होती दिख रही है।

पंजाब के ये सभी 6 नेता दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग व प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, बलबीर सिद्धू, जीत महिंदर सिद्धू, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रताप बाजवा ने कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते, इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, पार्टी उनके वापस आने खुश है। वहीं राज कुमार वेरका ने कहा कि हमारी गलती थी कि हमने बीजेपी को ज्वाइन की आज हमने घर वापसी कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button