ताज़ा खबरमहाराष्ट्र

आश्रम में यौन शोषण के आरोप में संचालक हुआ गिरफ्तार

नासिक, 29 नवंबर (ब्यूरो) : महाराष्ट्र के नासिक में एक आश्रम के संचालक पर नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर जब आश्रम के संचालक को गिरफ्तार किया गया, तो 5 और नाबालिग लड़कियों ने सामने आकर उनके साथ भी दुष्कर्म होने का खुलासा किया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। नासिक के पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण के मुताबिक, आरोपी हर्षल मोरे उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले लिया गया है। मामले में आश्रम से जुड़ा या बाहर का कोई और भी शामिल है या नहीं, इस एंगल से जांच की जा रही है।

इस आश्रम में आर्थिक रूप से कमजोर घरों 15 लड़कियां और 14 लड़के रहते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि इस आश्रम को केवल चैरिटेबल ट्रस्ट से ही अनुमति मिली थी, अन्य कोई अनुमति नहीं थी। आरोपी हर्षल बालकृष्ण मोरे (28) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 /1 , 376(2) एफ , 376 (2) सी , 376 (2) एन 354 ,354 ए , बालक अत्याचार और पॉस्को 2012 के 4 , 6, 8, 10 , 12 समेत अनुसूचित जाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button