ताज़ा खबरदिल्ली

आज देश को मिलेगा 15वां राष्ट्रपति, मतगणना जारी

नई दिल्ली, 21 जुलाई (ब्यूरो) : राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच कहने को तो सीधा मुकाबला है, लेकिन द्रौपदी मुर्मु की जीत लगभग तय है। इसी के चलते भाजपा ने देश के 1.30 लाख आदिवासी गांवों में जश्न की तैयारी कर ली है।

मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को देंगे। हालांकि, जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button