ताज़ा खबरपंजाब

आगामी लोक सभा चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल की बैठक

जालंधर, 02 मार्च (कबीर सोंधी) : चंडीगढ़ में शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगवाई में आने वाली लोक सभा चुनावों की रणनीति को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार लोक सभा चुनावों को लेकर पंजाब के अलग अलग शहरों के अकाली दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से बैठक कर उनकी राए ली जाएगी। इस के चलते आज लोक सभा हल्का जालन्धर के शिरोमणी अकाली दल के वर्करों की शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई।

इस दौरान लोक सभा चुनावों को लेकर गहनता से चर्चा की गई। इस मौके पर शिरोमणी अकाली के जालन्धर के जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, देहाती प्रधान गुरप्रताप सिंह वडाला, डा.सुखविंदर सुखी,बलदेव खैहरा,पवन टीनू  उप प्रधआन सुभाष सोंधी ( एस.सी विंग), हरजाप सिंह हल्का इंचार्ज ,रंजीत सिंह काहलो, दविंदर कौर काहलौ, परमजीत सिंह रेरू,हरभजन सिंह चौपड़ा,बाल किशन बाला, राजवंत सिंह सुखा, गुरदयाल सिंह काहलौ, सरबजीत सिंह सहगल,सतिंदर सिंह पीतां, पूर्व मेयर सुरेश सहगल, सुरजीत सिंह नीला महल, रविंदर सिंह स्वीटी , मनिन्दर पाल सिंह गुंबर, हकीकत सिंह, बिल्ला ठेकेदार, जत्थेदार अजीत सिंह, सरबजीत सिंह, गगनदीप सिंह , कुलवंत सिंह निहंग, सरबजीत सहगल, कुलविंदर सिंह चीमां सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button