ताज़ा खबरहरियाणा

मशहूर मॉडल Simmi Chaudhary का नहर से शव बरामद, Tattoo से हुई पहचान

सोनीपत, 16 जून (ब्यूरो) : मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी 14 जून को घर से शूटिंग के लिए निकली थी। हत्या से पहले उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट की है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई। जिसके बाद सोमवार यानी आज सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी कि यह लाश शीतल की है। सिम्मी की लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में पड़ी थी। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है।

शीतल मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। बताया जा रहा हैकि आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। उन्होंने हत्या का शक जताया है। नेहा ने बताया कि शीतल उसके ही साथ रहती थी। वह हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का काम करती थी। 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी। जहां से वह वापस नहीं आई। इसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

नेहा ने बताया कि करीब 6 माह पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी। उसने कई गानों में शूटिंग की है।वह इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी। इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी। होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी। नेहा ने बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा। इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और वहां काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button