ताज़ा खबरपंजाब

महेश मखीजा का करीबी अरुण आनंद नन्नी भी नामजद

जालंधर 01 जून (हरजिंदर सिंह) : MLA रमन अरोड़ा के क्रप्शन केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। रमन के राजदार महेश मखीजा के पास से विजिलेंस ने 29 लाख रुपए का बैग बरामद किया था। अब उस मामले में नया खुलासा ये हुआ है कि विजिलेंस ने मखीजा के बचपन के दोस्त अरुण आनंद (नन्नी) को भी केस में नामजद कर लिया है।

नन्नी टूर एंड ट्रैवल का काम करता है और मखीजा के घर से दो गलियां दूर चरणजीतपुरा में रहता है। नन्नी की तलाश में विजिलेंस ने छापेमारी की है, मगर अभी वह गिरफ्त से बाहर है।

आरोप है कि मखीजा ने रमन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद एक पैसों से भरा बैग नन्नी को उसकी कार में पकडाया था। विजिलेंस को शक है कि नन्नी आंनंद भी मखीजा के जरिए विधायक के लिए काम करता था। फिलहाल अब नन्नी के गिरफ्त में आने के बाद पता चलेगा कि उसकी कितनी भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button