ताज़ा खबरदिल्लीराजनीति

PM मोदी बने लोकतांत्रिक देशों में सबसे लोकप्रिय नेता

दिल्ली, 26 जुलाई (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ भारत में, बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी लोकप्रियता का परचम लहरा रहे हैं। अमेरिका की प्रतिष्ठित बिजनेस इंटेलीजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी हालिया ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता घोषित किया गया है। इस सर्वे के अनुसार, 75 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को पसंदीदा नेता बताया है, जो सूची में शामिल सभी नेताओं में सबसे अधिक है।

इस सर्वे में भाग लेने वाले 75% लोगों ने पीएम मोदी को सकारात्मक रेटिंग दी, जबकि केवल 18% लोगों ने उनके खिलाफ राय दी। वहीं, 7% प्रतिभागियों ने कोई मत नहीं दिया। यह सर्वे वैश्विक स्तर पर नेताओं की लोकप्रियता को मापता है और लोकतांत्रिक देशों के नेताओं को शामिल करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैंकिंग में अन्य वैश्विक नेताओं को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग रहे, जिन्हें 59% लोगों का समर्थन मिला।

तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (57%) और चौथे स्थान पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (56%) रहे। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीस, जबकि छठे पर मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में सिर्फ आठवें स्थान पर रहे। उनकी अप्रूवल रेटिंग 44% रही, जबकि 50% लोगों ने उनके खिलाफ मत दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की इस वैश्विक उपलब्धि को लेकर भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा एक अरब से ज़्यादा भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में लाखों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में शीर्ष पर हैं। दुनिया भर में सर्वोच्च रेटिंग वाले सबसे विश्वसनीय नेता। मजबूत नेतृत्व, वैश्विक सम्मान, भारत सुरक्षित हाथों में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button