उत्तर प्रदेशताज़ा खबरहादसा

LPG Cylinder से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लगातार ब्लास्ट होने से इलाके में दहशत

गाजियाबाद, 01 फरवरी (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार तड़के एक एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज दूर तक सुनी गई और इलाके में दहशत फैल गई। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

धमाका थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई, जिसके बाद विस्फोट होने लगा। आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए।

इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और आग को बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:35 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास भोपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई।

दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, लोग दहशत में हैं और घरों से बाहर निकल आए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button