ताज़ा खबरदिल्लीबिहारराजनीति

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

दिल्ली, 29 दिसंबर (ब्यूरो) : दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सवाल है कि क्या नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालेंगे। यह भी खबर थोड़ी देर में सामने आ जाएगी। हालांकि ललन सिंह ने इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है। इस बैठक को लेकर दिल्ली पहुंचे जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो हमारे नेता निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ हैं।

बिहार ही नहीं बल्कि देश टकटकी लगाकर नीतीश कुमार की ओर देख रहा है। एबीपी न्यूज़ के एक सवाल पर कि इंडिया गठबंधन के साथ नीतीश कुमार रहेंगे या नहीं? क्या असमंजश की स्थित में हैं? इस पर जेडीयू नेताओं ने कहा कि ऐसा नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने तो कहा ही है कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। आपलोग क्या चाहते हैं कि एनडीए में जाएं इस पर कहा कि यह मैं कैसे कह सकता हूं, लेकिन नीतीश कुमार का जो निर्णय होगा हम लोग उनके साथ है‌। इंडिया कमेटी में जगह नहीं दी गई लेकिन बुलाकर दिया जाएगा पद।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button