ताज़ा खबरपंजाब

HMV में ‘एलिमेंट स्पॉटलाइट-डेली केमिस्ट्री कनेक्ट’ एक्टिविटी का आयोजन

जालंधर, 10 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट की आर. वेंकटरमन केमिकल सोसाइटी की ओर से प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में एलिमेंट स्पॉटलाइट डेली केमिस्ट्री कनेक्ट नाम से एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत, प्रतिदिन पीरियोडिक टेबल से एक केमिकल एलिमेंट के बारे में बताया जाता है, जिसमें उसके सिंबल, प्रॉपर्टीज, प्राकृतिक रूप से उपलब्धता और रोज़मर्रा की जिंदगी में उसके इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। यह एक्टिविटी स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक जिज्ञासा और पीरियोडिक टेबल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित की गई।

स्टूडेंट्स ने केमिकल एलिमेंट्स पर आधारित पोस्टर बनाने और प्रस्तुत करने में सक्रिय रूप से प्रतिभागिता की। विभागाध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा ने एक्टिविटी की योजना बनाई और स्टूडेंट्स को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल, डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने स्टूडेंट्स की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की। इस मौके पर डॉ. वंदना ठाकुर, डॉ. स्मृति वैद्य, सुश्री तनीषा और सुश्री हेमलता मौजूद थीं और उन्होंने एक्टिविटी को कोऑर्डिनेट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button