चण्डीगढ़ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, इन पार्टीयों के साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव और……

चंडीगढ़, 06 दिसंबर (ब्यूरो) : कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दलसे बगावत करने वाली ढींडसा की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान इस बात की घोषणा की। अमरिंदर सिंह ने हाल में राज्य के CM पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की थी।

उन्होंने नई पार्टी के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का भी एलान किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अब इस बात का ऐलान कर दिया है कि वह भाजपा के साथ चुनाव लडे़ंगे। जहां तक सुखदेव सिंह ढींडसा की बात है तो उन्होंने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं।

अमरिंदर सिंह जिस भाजपा को पिछले 25 साल से कोसते रहे। आज उन्होंने उसी के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया। उन्होंने ये भी साफ किया कि पार्टी के स्तर पर भले ही बात नहीं हुई। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के साथ उनकी इस बारे में बात हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस के खिलाफ कैप्टन अब भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलकर कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं और साथ ही अमरिंदर सिंह चुनाव में जीत का भी दावा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button