उत्तर प्रदेशताज़ा खबरदिल्लीपंजाबमहाराष्ट्र

हिमाचल समेत 13 राज्यों में अलर्ट, यूपी में बाढ़, काशी में सभी घाट डूबे, मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

दिल्ली/लखनऊ, 19 जुलाई (ब्यूरो) : मानसून के रंग निराले हैं। देश के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है, जबकि कई हिस्सों में उमस और गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पहाड़ों में भी गर्मी हो गई है। जबकि कई जगहों पर पहाड़ गिर रहे हैं।

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। उधर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं।

वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 100 नावें लगाकर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। NDRF, SDRF और PAC टीम को भी लगाया गया है। गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है।

वाराणसी में अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

पंजाब के 18 जिलों में अलर्ट

पंजाब में बुधवार को 18 जिलों में यलो अलर्ट के बावजूद खुल कर बारिश नहीं हुई। लेकिन कुछ जिलों में हुई हल्की बारिश के बाद राज्य के औसत तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। राज्य में मानसून सुस्त है। जिसका सबसे बड़ा कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव है

मुंबई में भारी बारिश

इसके अलावा मुंबई में गुरुवार को काफी बारिश हुई। IMD के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी भी कई घटनाएं सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन 13 राज्यों में अलर्ट जारी

IMD ने शुक्रवार को 8 राज्यों गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button