ताज़ा खबरपंजाबराजनीतिराष्ट्रीय

इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को पुलिस ने भोर होते ही किया गिरफ्तार, जाने वजह

आंध्र प्रदेश (ब्यूरो): आंध्र प्रदेश से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आपराधिक जांच विभाग (CID) ने टीडीपी प्रमुख और राज्य के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तारी वारंट जारी करने के कुछ घंटों बाद हिरासत में ले लिया है। साथ ही एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को भी गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में शनिवार सुबह 6 बजे नंदयाला शहर गिरफ्तार कर लिया गया। आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। वहीं, आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू के बेटे पारा लोकेश को ईस्ट गोदावरी जिले से हिरासत में लिया है।आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंद्रबाबू नायडू को तब गिरफ्तार किया, जब वे वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे। 250 करोड़ रुपए के इस भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ 2021 में पहली बार FIR दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल एग्जाम के लिए नंदयाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button