क्राइमताज़ा खबरपंजाब

पुरानी रंजिश के चलते चली ताबड़तोड़ गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, 11 फरवरी (ब्यूरो) : महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया। आए दिन हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ऐसा ही एक मामला आदमपुर के अधीन आते पंडोरी निझरां गांव से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते हमलावारों ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। यह घटना सुबह 3 बजे की है। जब परिवार वालें घर में सोए हुए थे। गनीमत यह रही कि किसी को इस घटना दौरान कोई गोली नहीं लगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नवशरण कौर निवासी पंडोरी निझरां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह घर में अकेली रहती है।

 

रात में वह अपने घर में सोई हुई थी और उसके घर में काम करने वाला राज कुमार बाहर अपनी पत्ती और दोनों लड़कों के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान तड़के करीब 3 बजे कुछ लोग घर के बाहर का गेट फांद कर उसे जान से मारने की नीयत से उसके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। शिकायत में महिला ने आगे बताया कि राज कुमार गोलियों की आवाज सुनकर उठ गया और उसने जैसे ही घर लाइट जगाई तो उक्त हमलावार गाली-गलोज करते हुए कार में बैठकर भाग गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनका जमीनी झगड़ा अनूप सिंह उर्फ नूपी निवासी पंडरी निझरां और हरविंदर सिंह उर्फ ​​पप्पू पुत्र शिव सिंह निवासी गढ़ी बख्शा के साथ अदालत में झगड़ा चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button